लातेहार: जिले में 75 आंगनबाड़ी केंद्र आज भी निजी मकानों के छोटे कमरों में चलने को विवश
जिले में कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ने वाली आंगनबाड़ी व्यवस्था खुद बुनियादी सुविधाओं से जूझ रही है। रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे मिली विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 969 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें 859 केंद्र तो अपने भवनों में हैं। लेकिन, शेष 110 केंद्रों की स्थिति चिंताजनक है।