दुधि: मुरता गांव में खेत में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों में शोक का माहौल
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूरता गाँव में एक महिला की खेत में सांप के काटने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय दिलबसिया पत्नी विश्वनाथ निवासी मूरता घर से शौच के लिए निकली थी। वापस लौटने पर उसने परिजनों को बताया कि खेत में किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया है। परिजन तत्काल कोई प्रभावी उपचार नहीं कर पाए और कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं।