इगलास: इगलास में भारतीय किसान संघ ने बेमौसम बारिश से फसलों में हुए नुकसान को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Iglas, Aligarh | Oct 16, 2026 इगलास : भारतीय किसान संघ ने क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से धान, बाजरा, सरसों और आलू की फसलों को हुए भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री व डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने मांग की कि शासन-प्रशासन तत्काल प्रशासनिक और राजस्व टीमों का गठन कर प्रभावित खेतों का मौका मुआयना व निष्पक्ष सर्वे कराए।