करहल: करहल क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर, चालक सहित 2 की मौत, 25 से 30 लोग घायल
करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 83 पर आगे जा रहे एक ट्रक से डबल डेकर बस टकरा गई। जिसमें चालक सहित दो की मौत हो गई वहीं 25 से 30 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सैफई में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के सबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।