राजगढ़: व्याख्याता राठौड़ के अभिनंदन में रा. उ. मा. विद्यालय मोडावासी में लगाए परिंडे, बच्चों को परोसा गया मीठा भोजन
Rajgarh, Churu | May 15, 2026 रा उ मा विद्यालय मोडावासी मे इतिहास विषय व्याख्याता रामचंद्र सिंह राठौड़ के स्वागत अभिनन्दन पश्चात् बूँदी, लड्डू का मीठा भोज कक्षा एक से 12 तक के छात्र छात्राओं को स्नेह से स्टाफ ने परोसा।मनोज पूनियां ने बताया प्राचार्य सुमन सरावग,स्टाफ व ग्रामीणों ने मिट्टी के परिंडे पेड़ों पर टांग कर पानी भरा और दाने चुग्गे के लिए भी परिंदे बांधे व गमलों में पौधे भी लगाए।