फतेेहपुर: बाराबंकी में नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़, 800 किलो रंगी हुई चायपत्ती, मशीनें और लाखों का माल जब्त
बाराबंकी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नकली चायपत्ती बनाने के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। फतेहपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव में छापेमारी के दौरान टीम ने रंग मिलाकर तैयार की जा रही करीब 800 किलोग्राम चायपत्ती, अपमिश्रण में इस्तेमाल होने वाला रंग, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद