हरदोई: लोनार में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पास बाइक की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरे,पत्नी की मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2024 बावन कस्बे के मोहल्ला बगदाद निवासी भीमराव मजदूरी करता है और उसकी ससुराल दुलारपुर सहिजना में है।पत्नी रेखा पिछले कुछ दिनों से मायके में थी।भीमराव पत्नी को लेने दुलारपुर सहिजना गया था पत्नी को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था।तभी लोनार थाना क्षेत्र में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पास पीछे से बाइक ने भीमराव की बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।