पीलीभीत: केशोपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ, सीएचसी में भर्ती कराया गया
पीलीभीत घुघचाई थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर में बुधवार को एक किशोर द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया। गांव निवासी श्रीकृष्ण पुत्र रतीराम, उम्र करीब 16 वर्ष, की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। किशोर की तबीयत खराब होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया