बरेली: बरेली में 97 'सिविल डिफेंस हीरोज' का सम्मान, डीएम बोले- हर गांव तक पहुंचेगी नागरिक सुरक्षा की ताकत
बरेली में जनसेवा और सुरक्षा के लिए काम करने वाले 97 नागरिक सुरक्षा वार्डनों और स्वयंसेवकों को आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज के दौरान शानदार योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया। डीएम ने साफ कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन आपदा के समय प्रशासन का मजबूत सहयोगी है