🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🚨 अस्पताल तक जाना का रास्ता बंद होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, एनएचआई-पीएनसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
📍 फरेंदा, महराजगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान अस्पताल जाने का मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को सेखुई, बनकटी, बड़हरादेवीचरन , पिपरा विश्वम्हरपुर सहित अन्य गाँव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर एनएचआई/पीएनसी के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल रास्ता बहाल करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में समाजसेवी करमचंद यादव, पूर्व प्रधान शमशेर उर्फ लंबू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार यादव (तोलन), प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, महेंद्र भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #Farenda #BankatiCHC #NHI #PNC #RoadBlock #HospitalRoad #PublicProtest #UPNews #EmergencyServices #जनहित #महराजगंज #फरेंदा #ब्रेकिंगन्यूज़