पेण्ड्रा रोड गौरेला: पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा की ऑटो से टक्कर में मासूम बालिका घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
पेंड्रा बजरंग चौक निवासी सुमित ताम्रकार ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा उनकी पुत्री आराध्या ताम्रकार अपनी बड़ी बहन सिद्धि ताम्रकार के साथ बजरंग चौक में आयोजित रामकथा सुनकर घर लौट रही थी। दोनों जैसे ही बजरंग चौक के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी ऑटो क्रमांक CG-31B-7933 का चालक कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहुंचा और आराध्या को टक्कर मार दी।