नजीबाबाद: आदर्श नगर के निवासियों ने विद्युत विभाग के एसडीओ को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दिया ज्ञापन
आज दिनांक 14 फरवरी 12:00 नजीबाबाद क्षेत्र के आदर्श नगर निवासियों ने एक ज्ञापन विद्युत विभाग के एसडीओ को सौपा जिसमें बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा आदर्श नगर गली में विद्युत पोल लगाया जा रहा है। आदर्श नगर स्थित गली नंबर 7/बी बहुत ही संकीर्ण है जिसमें मोटरसाइकिल, रिक्शा बड़ी गाड़ी निकालने में आदि निकालने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।