ललितपुर: ग्राम सतगता की महिलाओं का आरोप, कई शिकायतें करने के बावजूद गांव में स्थित देसी शराब की दुकान नहीं हटाई जा रही
सतगता निवासी महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में खुली हुई देशी शराब की दुकान को हटवाए जाने की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने शिकायती पत्र दिए हैं।परंतु शिकायते देने के बावजूद भी अभी तक गांव में स्थित शराब की दुकान का स्थानांतरण नहीं हो सका है।उन्होंने मामले को लेकर संबंधितो से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।