देवेंद्रनगर: सलेहा मे श्रीरामचरित लीला समारोह मे निषादराज गुहा की हुई प्रस्तुति भगवान रामचन्द्र के जीवन की प्रमुख घटनाओ का हुआ आयोजन।
श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पहले प्रदेश के चयनित स्थानों पर संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराम कथा के विशिष्ट चरितों पर आधारित श्रीराम चरित लीला समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सलेहा में आयोजित तीन दिवसीय लीला समारोह के दूसरे दिन टीकमगढ़ के संदीप श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित निषादराज गुहा लीला की प्रस्तुति हुई।