देवेंद्रनगर: शासकीय ITI गुनौर मे वॉल्वो एवं आइसर ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया, 40 आवेदकों को मिला ऑफर लेटर
शासकीय आईटीआई गुनौर में आज वॉल्वो एवं आइसर ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया गया। इस दौरान 40 अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लेटर वितरित किए गए। चयनित अभ्यर्थी को एनएपीएस के तहत प्रथम वर्ष 11 हजार 300 रूपए स्टाइपेंड मिलेगा और जॉब के साथ 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी करवाया जाएगा।