मुरैना: अंबाह बाईपास पर भीषण जाम, एंबुलेंस, यात्री और बाराती फंसे, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
Morena, Morena | Apr 30, 2026 अंबा बाईपास पर बुधवार की रात भीषण जाम लग गया बताया गया कि करीब 1 घंटे से जाम लगा हुआ था ,जिसमें एंबुलेंस ,दूल्हा, बाराती एवं कई यात्री और वाहन फंसे रहे।जाम में फंसे लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित दिखाई दे रही है ,जबकि हर बार जाम की स्थिति बनती है, लेकिन उसके बावजूद पुलिस के द्वारा कोई भी इंतजाम नहीं किए जाते हैं।