बांधवगढ़: स्वच्छ भारत अभियान को लगा ग्रहण: जिला अस्पताल के पास सुलभ शौचालय के सामने कचरे से भरा डस्टबिन, दुर्गंध से लोग परेशान
जिला चिकित्सालय के बगल में बने सुलभ शौचालय का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन और आम नागरिक करते हैं। लेकिन शौचालय के ठीक सामने रखा डस्टबिन कचरे से पूरी तरह भर चुका है। समय पर सफाई नहीं होने के कारण कचरे से तेज दुर्गंध उठ रही है और बरसात के चलते मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।ऐसा प्रतीत होता है मानो इस डस्टबिन की नियमित सफाई ही नहीं होती