बीसलपुर: रामपुर अमृत गांव में दहेज में ₹2 लाख की नगदी ना देने पर विवाहिता की हत्या
बिलसंडा में दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता का गला दबाकर और बिजली का करंट लगाकर हत्या कर देने का मृतका के पति सहित ससुराल के कई लोगों पर आरोप लगा है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।