डीग: डीग जिला अस्पताल के बाहर दिनभर जाम, एंबुलेंस भी फंसी, मरीजों की जान पर बन रही आफत
जिला अस्पताल परिसर के बाहर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और लगातार बढ़ती भीड़ के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।खासतौर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जब अस्पताल में ओपीडी का समय होता है, तब हालात बेहद गंभीर हो जाते हैं। इस दौरान मरीजों को दिखाने आने वाले लोगों के सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं,जिससे सड़क पूरी तरह संकरी हो जाती है।