सेन्हा: चौकनी गांव में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र और सड़क के आसपास सफाई कर गांव को स्वच्छ बनाया
सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत चौकनी ग्राम में सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे वार्ड सदस्य उर्मिला देवी और आंगनबाड़ी सेविका शिला कुमारी के नेतृत्व में गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र, अखाड़ा, जलमीनार और सड़क के आसपास साफ-सफाई की।