चांपा: घठोली चौक के पास दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के घठोली चौक के पास में दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हुई थी. हादसे में एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गई थी. पुलिस ने टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मनीष कुमार तालाब जा रहा था. इसी दौरान सामने आ रही बाइक ने उसके बाइक को टक्कर मार दी थी।