बैतूल नगर: बैतूल: सख्त निगरानी और मजबूत पुलिसिंग, कोतवाली पुलिस का बैतूल को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक अभियान, नीरज पाल
बैतूल।शहर में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चाकूबाजी, गुंडागर्दी और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार दिन-रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें, पान ठेले और देर रात तक खुलने वाले खेल व मनोरंजन स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाया गया