दरभंगा: होमगार्ड जवान शकील अहमद ख़ां की संदिग्ध स्थिति में मौत,फ्लैग मार्च कर लौटने के बाद हुए थे बीमार
वाजिदपुर ओपी में पिछले छह माह से तैनात गृहरक्षक शकील अहमद खां की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। मृतक नेहरा ओपी के पैठान-कवई निवासी का बताया गया है। शनिवार रात करीब नौ बजे फ्लैग मार्च से लौटने के बाद गृहरक्षक शकील अहमद खां खाना खाने के बाद वाजिदपुर थाने के बैरक में सोने चले गये। सेहरी करने को जगाया। नही जगने पर डीएमसीएच लाया जहां डॉक्टर ने मृत बताया।