नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार, गांव कमलापुरी के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया, वीडियो हुआ वायरल
नौगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरी के जंगल में दिनदहाड़े दिखा तेंदुआ, मोबाइल कैमरे में कैद तस्वीर वायरल अमरोहा जनपद के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव गांव कमालपुरी के जंगल में तेंदुआ टहलता दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि खेतों के पास जंगल में तेंदुआ घूमता दिखा, जिसे ग्रामीणों ने मोबाइल फोन कैमरे में कैद।