हांसी: हांसी में जगदीश कॉलोनी के युवक पर लोहे की रॉड से हमला, दो दांत टूटे
Hansi, Hissar | Jan 16, 2025 हांसी मे जगदीश कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय मोहित घर से काम पर जा रहा था तभी घर के नजदीक ही एक अज्ञात युवक ने उस पर हमला कर दिया।हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गया। वही आसपास के लोगों ने घायल मोहित को अस्पताल मे भर्ती करवाया है।हमले मे मोहित के 2 दांत टूट गए है और कमर पर चोट लगीं है।पिता हरीश ने बताया कि 2 दिन पहले भी परिवार पर घर में घुस कर हमला किया था।