बांसवाड़ा: चिड़ियावासा और बड़गांव के बीच स्पॉट्स बाईकर्स ने तीन बदमाशों के साथ बाइक सवार राहगीरों से लूट का किया प्रयास
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसवाड़ा -उदयपुर मुख्य मार्ग के चिड़ियावासा - बड़गांव के बीच शनिवार बीती रात को एक स्पॉट बाइकर्स पर सवार तीन बदमाशों ने मार्ग पर बाईक सवार राहगीरों रोकने और गिरा कर लूट का प्रयास करने का मामला सामने आया हे। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार घबराते हुए बाईक सवार राहगीर चिड़ियावासा बस स्टेशन पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी।