मुज़फ्फरनगर: लद्धावाला में जनसमस्याओं का अंबार, वार्ड 34 में जलभराव-बिजली संकट को लेकर डीएम कार्यालय पर जनता का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन
वार्ड 34 लद्धावाला में जनसमस्याओं को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, जर्जर बिजली व्यवस्था और आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासद पति नदीम खान ने बताया कि लटकते बिजली तार और जलभराव से हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।