सिंगरौली: डब्ल्यू.जी.एफ आई.आई.टी बॉम्बे ,एम.आई.आई सी.एन पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा में कलेक्टर ने जताई नाराजगी
डब्लू.जी.एफ आई.आई.टी बॉम्बे सहायति एम.आई.आई सी.एन पायलट प्रोजेक्ट के तहत आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित कर जानकारी ली गई। बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति नही होने पर कलेक्टर के द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुयें संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।