मुज़फ्फरनगर: जग्गाहेड़ी टोल पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी, परिवार संग जा रहे चालक को पीटा, 5 गिरफ्तार, घटना CCTV में कैद
मुज़फ्फरनगर के जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद के बाद टोलकर्मियों पर एक कार चालक से मारपीट का आरोप लगा है। चालक अपने परिवार के साथ शामली से मुज़फ्फरनगर आ रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची तितावी पुलिस ने फुटेज की जांच के बाद महज एक घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।