पनागर: वन भूमि पर 'सिस्टम' का वार, माफिया के कब्जे से आज़ाद हुई बेशकीमती ज़मीन
पनागर तहसील के मझगवां क्षेत्र में सरकारी संपदा को अपनी जागीर समझने वाले भू-माफियाओं के मंसूबों पर वन विभाग ने पानी फेर दिया है। यहाँ वन भूमि की छाती चीरकर अवैध रूप से ईंटों के भट्टे दहकाए जा रहे थे, जिसकी भनक लगते ही विभाग ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फुर्ती दिखाई। कार्रवाई के दौरान रसूखदार पप्पू ठाकुर और शिवराम नामदेव के अवैध कब्जों को जड़ से उखाड़ फेंकते हुए