आगर: बड़े तालाब के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, तीन लोग घायल
आगर में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा सामने आया है। शहर के बड़े तालाब के पास करीब 3 बजे एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार पोपसिंह, सोहन और भेरू सिंह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल तीनों की हालत सामान्य बताई जा रही है