घोरावल: घोरावल में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन, नियमितीकरण और राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग की
सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक में शुक्रवार शाम ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीडियो नितिन कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में संविदा पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने की मुख्य मांग की गई है। एसोसिएशन ने बताया कि वे विगत 19 वर्षों से संविदा पर कार्यरत हैं।