खंडवा नगर: शिवाजी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन
खंडवा। शिवाजी चौक स्थित पानी दफ्तर के सामने पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक आयोजनों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भगवान हनुमान का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन एवं हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल दाल-बाफले भंडारे क