बदायूं: अंबेडकर पार्क में संदिग्ध हालत में बेंच पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Budaun, Budaun | Jun 6, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में बेंच पर संदिग्ध हालातों में एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की 45 वर्षीय राकेश पुत्र खज्जन लाल निवासी सूरजपुर गांव थाना अलापुर के रूप में शिनाख्त हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।