भगवानपुर: बनवारीपुर बाजार में दुस्साहस: मास्टर चाबी से डिक्की खोल ज्वेलर्स का झोला उड़ाया, पीछा करने पर सड़क पर फेंककर भागे बदमाश
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर बाजार स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक दीपक कुमार गुरुवार देर शाम दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दुकान से निकाले गए करीब 25 हजार रुपये एवं 150 ग्राम चांदी के जेवर एक झोले में रखकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था। इसी दौरान एक बदमाश मास्टर चाबी की मदद से डिक्की खोलकर झोला निकाल लिया और फरार हो गया।