झालरापाटन: झालावाड़: कोर्ट के आदेश पर 16 वर्षीय किशोरी का गर्भपात, प्रेमी संग भागी थी, 23 सप्ताह की गर्भावस्था पर लिया गया फैसला
झालावाड़ के जनाना अस्पताल में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर एक 16 वर्षीय किशोरी का गर्भपात करवाया जा रहा है। यह मामला किशोरी के अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने से जुड़ा है। किशोरी झालावाड़ के समीप एक गांव की रहने वाली है। वह लगभग छह महीने पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद किशोरी के पिता ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।