अनूपपुर: अनूपपुर में कमल ककड़ी की बंपर आवक,ग्रामीण किसानों की उपज से सजी मंडी, छत्तीसगढ़ तक जा रही अनूपपुर की सब्जियां
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान प्रतिदिन ताजी सब्जियां लेकर अनूपपुर सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं। यहां से सब्जियों की आपूर्ति अनूपपुर जिले के साथ-साथ पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भी की जाती है। आज मंडी में कमल ककड़ी (ढेश) की भारी आवक देखने को मिली, जिससे खरीदारों और व्यापारियों में उत्साह रहा।