डुमरांव: डुमरेजनी मोड़ पर सड़क हादसा, डंपर चालक गंभीर रूप घायल, वाहन का अगला हिस्सा हुआ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, चालक इलाजरत
Dumraon, Buxar | Jun 23, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के डुमरेजनी मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक सड़क हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बालू लदा एक ट्रेलर सड़क पर आगे चल रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रहे डंपर चालक को संभलने का मौका नहीं मिल सका।