महाराजगंज: मुबारकपुर में पुराने घरेलू जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को पीटा, हालत गंभीर
18 मई सोमवार की रात्रि 9बजे पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी व भाई को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे अन्य परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।