कौंच: घमूरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Konch, Jalaun | May 18, 2026 कोंच क्षेत्र में रविवार देर रात 11 बजे कैलिया रोड पर ग्राम घमूरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल विक्रम सिंह (32), निवासी मालवीय नगर कोंच, अपनी ससुराल ग्राम खूजा समथर जा रहे थे, हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी, पुलिस ने घायल को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।