मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में SSB का सैनिक सम्मेलन, जवानों को अनुशासन और सतर्कता के मंत्र दिए गए
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान कमांडेंट अरविंद कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बल कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने जवानों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कमांडेंट ने कहा कि सीमाई सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था बनाए रखन