सिधौली: कमलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के पतारा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार पत्नी की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई वहीं पति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। दोनों का विवाह 3 महीने पहले ही हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में मातम का माहौल है।