शिवपुरी नगर: सईसपुरा में पानी से भरा टैंकर मकान पर पलटा, दीवार गिरने से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान पर पलट गया। हादसे में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और दीवार गिरने से घर में मौजूद 80 वर्षीय अकबरी बाई घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।