दमयंती नगर: आधार अपडेट सेंटरों में गड़बड़ी मिलने पर कलेक्टर ने टीम गठित की, जांच के बाद कार्यवाही के निर्देश
दमोह जिले में संचालित आधार अपडेट सेंटरों पर की गई छापेमार कार्यवाही के बाद 24 आधार अपडेट सेंटरों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। इस संबंध में आज मंगलवार शाम 4 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि मामली जांच करने टीम गठित की गई है। जिनके द्वारा विभिन्न सेंटरों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।