गुना नगर: एबी रोड पर बस की चपेट में आए बछड़े की मौत, राष्ट्रीय बजरंग दल का आरोप बस वाला घसीटते ले गया, कोतवाली में दिया ज्ञापन
गुना में कोतवाली थाना के अब रोड पर महिंद्रा शोरूम के सामने 26 जून सुबह 3:00 बजे बस की चपेट में आए बछड़े की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रीय बजरंग दल ने कोतवाली में ज्ञापन दिया। संगठन जिला अध्यक्ष राकेश किरार ने आरोप लगाया बस चालक घसीट से ले गया और बस को भगाकर ले गया। शिकायत और ज्ञापन पर कोतवाली पुलिस ने मामला जांच में लिया है।