पन्ना: डायमंड चौराहे पर महिला से चेन स्नैचिंग, मामला दर्ज
Panna, Panna | Apr 5, 2026 पन्ना के व्यस्त डायमंड चौराहा क्षेत्र में आज दिन-दहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। छत्रसाल कॉलेज के पास दूध लेने निकली महिला सुनीता प्रजापति के गले से अज्ञात लुटेरा सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। इस घटना से शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।