शाहबाद: तड़ेर और मुरीदापुर गांव के बीच में पूरी रात मिट्टी माफियाओं ने किया खनन, सैकड़ों ट्राली मिट्टी खोद कर बेंच डाली
तड़ेर और मुरीदापुर गांव के बीच पूरी रात मिट्टी खनन का कार्य चलता रहा लेकिन शाहाबाद कोतवाली पुलिस सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। सैकड़ों ट्राली मिट्टी खनन माफियाओं ने रात में खोद कर बेच डाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम किलकिली का रहने वाला नाटू पुत्र सोनपाल तथा शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला भुड़िया का रहने वाला एक खनन माफिया यह काम कर रहा है।