उदवंत नगर: लाइसेंसी176 हथियारों का उदवंतनगर व गजराजगंज ओपी थाने में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया
आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उदवंतनगर व गजराजगंज थाने में विभिन्न गांवो से आए लाइसेंसी हथियारों का सरकारी नियमाकुल सत्यापन किया गया।सत्यापन कार्य मे लगे पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि 19 फरवरी से सत्यापन कार्य शुरू है।अभी तक उदवंतनगर थाने में कुल 129 हथियारों का सत्यापन हुआ और 34 जमा कराए गए।गजराजगंज ओपी में 47 हथियारों का सत्यापन किया गया तो 11 जमा हुए।