उदवंत नगर: असनी से पुलिस ने 200 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
शराबबंदी की सफलता को लेकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, असनी से 200 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया,पहचान डिहरी निवासी 30 वर्षीय रामभवन कुमार एवम बेहरा निवासी छपन कुमार के रूप में हुई दोनो के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में शराब मामले का नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।शराब धंधे में शामिल हीरो होंडा बाइक को जब्त कर थाने लाया