उदवंत नगर: उदवंतनगर अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई 35 गर्भवती महिलाओं का डॉक्टर अलंकृत राय ने चेकअप पर उन्हें उचित परामर्श दिया। मौके पर मौजूद अस्पताल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इस तरह का निशुल्क शिविर का आयोजन कर इलाज कर जांच व दवाई फ्री में उपलब्ध कराया जाता है।